फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर ले लिया, भाई की पिटाई का बदला

Mon, 01 Dec 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कंझावला डीटीसी डिपो में तैनात कंडक्टर भाई की पिटाई का बदला लेने के लिए दलजीत राणा ने साथी के साथ मिलकर पूरन की हत्या कर दी थी। पुलिस की स्पेशल सेल ने रविवार को रोहिणी सेक्टर-24 स्थित दीपा कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के उपायुक्त के अनुसार दलजीत का भाई दीपक डीटीसी में कंडक्टर है। वहीं पूरन अवैध शराब की सप्लाई करता था। पुलिस ने उसे अवैध शराब के साथ पकड़ लिया था। पूरन को संदेह था कि दीपक की मुखबिरी के कारण वह पकड़ा गया।

इसके बाद पूरन व उसके साथियों ने 10 नवंबर को कंझावला डीटीसी डिपो से घर लौट रहे दीपक का अपहरण कर लिया था। वे उसे बहादुरगढ़ ले गए और वहां उसकी जमकर पिटाई की थी। इस संबंध में कंझावला थाने में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दलजीत को जब दीपक की पिटाई के बारे में पता चला तो उसने पूरन से बदला लेने की ठान ली।  18 नवंबर को दलजीत व उसके साथी प्रदीप ने पूरन को अवैध शराब लेने के लिए मुकरबा रोड पर बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या का मामला दर्ज कर अमन विहार थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही थी। रविवार को एक सूचना पर आरोपी दलजीत को पकड़ लिया गया। घेवरा निवासी दलजीत (30) ने एनआईआईटी की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। इसके बाद वसंत विहार स्थित एक कॉल सेंटर में काम करने लगा था। डेढ़ साल नौकरी करने के बाद वह खेतीबाड़ी करने लगा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें