फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन हैं तो हो जाइए सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप ब्रांडेड कपड़े पहनने के शौकीन हैं तो जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि ब्रांड के नाम पर आपके साथ बड़ा भारी धोखा हो रहा है।
विज्ञापन


ब्रांडेड जींस और अन्य कपड़ों की एक दुकान में ऐसा कारनामा सामने आया है जिसे जानकर आप ब्रांड देखकर खरीदारी करने से पहले सौ बार सोचेंगे।

पुलिस ने एक ऐसे दुकानदार पर केस दर्ज किया है जिसने एक बड़े ब्रांड के नाम पर लोगों के साथ फ्रॉड किया।

कंपनी के अधिकारी ने किया खुलासा

दरअसल, ब्रांडेड कपड़ों के खेल का ये मामला गुड़गांव में सामने आया है। यहां सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर एक दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज किया है।

आरोप है कि दुकानदार ब्रांडेंड कंपनी के लोगो लगाकर कपड़े बेचता है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस बात का खुलासा ब्रांड प्रोटेक्टर इंडिया कंपनी के अधिकारी नवीन संसोदिया ने खुद ही किया।
विज्ञापन

बिना अनुमति के लगा दिया बड़ी कंपनी का लोगो

सिसोदिया ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-15 पार्ट एक में एक दुकानदार मुफ्ती कंपनी के नाम का लोगो लगाकर जींस और पैंट बेच रहा है।

इसके लिए उसने कंपनी से किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं ले रखी है। इस शिकायत के बाद पुलिस के छानबीन करने पर मामला सही पाया गया।

मंगलवार शाम को पुलिस ने दुकान पर छापेमारी करते हुए आरोपी सोनू कुमार हरपालपुर (यूपी) के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें