फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बदहाली से जूझ रहे झबला मोहल्ले में बीडीपीओ का औचक निरीक्षण, सुधार के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी और जाम नालियों पर भड़के बीडीपीओ, कहा-जल्द ठीक कराएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना कस्बे के वार्ड नंबर-3 स्थित झबला मोहल्ले में लंबे समय से चली आ रही सफाई व्यवस्था की बदहाली और टूटी बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासन अब सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बीडीपीओ विशाल आजाद ने बृहस्पतिवार को मोहल्ले का औचक निरीक्षण किया और मौके पर फैली गंदगी, टूटी नालियों तथा क्षतिग्रस्त सड़क व्यवस्था को देखकर नाराजगी जाहिर की। निरीक्षण के दौरान बीडीपीओ ने मोहल्ले की गलियों का जायजा लिया। जगह-जगह जाम नालियां, सड़कों पर फैला गंदा पानी और सफाई व्यवस्था की लापरवाही साफ तौर पर दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी अधिकारी के सामने अपनी समस्याएं रखी और बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समाधान नहीं हो पाया था।

बीडीपीओ विशाल आजाद ने बताया कि उन्हें झबला मोहल्ले से लंबे समय से जन शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में टूटी नालियों, सड़क और सफाई से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं ताकि सफाई व्यवस्था में तुरंत सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही कहा कि उनके कार्यालय के दरवाजे आमजन की सेवा के लिए हर समय खुले हैं और किसी भी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। इस दौरान समाजसेवी रजत जैन, पूर्व पंच नवीन शर्मा, महेंद्र साहू, सुनील जैन और पुनीत मंगला सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। मोहल्लावासियों ने प्रशासन की इस पहल पर संतोष जताते हुए जल्द काम शुरू होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें