अपराध शाखा के इस अधिकारी ने बताया कि आरोपी 15 से 20 युवाओं को बीसीसीआई क्रिकेट टूर्नामेंट के कुछ मैच खिला चुके हैं। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि उभरते क्रिकेटरों से पैसे लेने वाले आरोपी कोच व अन्य लोगों का एक गिरोह बना हुआ है।
गिरफ्तार कोच रवि दलाल व हारिस भी एक-दूसरे को काफी पहले से जानते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है अभी दो कोच ही गिरफ्तार हुए हैं। गिरोह के कुछ और लोगों की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।
जितने पैसे देते थे उतने ही मैच खिलाते थे
दिल्ली पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि जो क्रिकेट खिलाड़ी आरोपियों को जितना पैसा देता था उसे उतना ही मैच खिलाते थे। कुछ खिलाड़ियों से आरोपियों ने 10 से 15 लाख रुपये तक लिए हैं। आरोपी 15 से 20 युवाओं से करीब एक करोड़ रुपये ले चुके हैं।
खुद बड़ा मैच नहीं खेले फिर कैसे खिला दिया
दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी रवि दलाल व हारिस खुद क्रिकेट का कोई बड़ा मैच नहीं खेले और युवाओं को बीसीसीआई के बड़े टूर्नामेंट खिलाने का झांसा देते थे। सवाल यह उठता है कि राज्य क्रिकेट एसोसिएशन में बिना किसी सांठगांठ के ये युवाओं को कैसे क्रिकेट मैच खिला सकते हैं।