फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपी विश्वविद्यालय से बीबीए और बीकॉम कर सकेंगे ऑनलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिला के लिए 13 अक्तूबर तक करना होगा आवेदन
विज्ञापन

तीन और नए कोर्स ऑनलाइन होंगे शुरू

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन ने ऑनलाइन बीबीए और बीकॉम प्रोग्राम शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति महेश वर्मा ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिला प्रॉस्पेक्टस का लोकार्पण किया।
इन प्रोग्रामों में दाखिला के लिए उम्मीदवार 13 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। महेश वर्मा ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा से विश्वविद्यालय की पहुंच दुनिया भर में बढ़ेगी। सेंटर की निदेशक दिव्या वर्मा ने बताया कि दोनों प्रोग्राम तीन वर्षीय हैं। इनमें नई शिक्षा नीति के तहत मल्टी एंट्री और एग्जिट का विकल्प भी मिलेगा। प्रत्येक सेमेस्टर की फीस पंद्रह हजार रुपये निर्धारित की गई है। जल्द ही तीन और ऑनलाइन प्रोग्राम - एमसीए, एमएएमसी और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा हेल्थकेयर मैनेजमेंट - शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन प्रोग्राम आईआईटी मद्रास के सहयोग से स्वयं सक्षम लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम के जरिये संचालित होंगे। विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के संकाय सदस्यों ने शैक्षणिक सामग्री तैयार की है। कोर्स में रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान, ई-सामग्री और साप्ताहिक लाइव संवाद सत्र शामिल हैं। शिक्षार्थी संकाय सदस्यों से संवाद कर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। दाखिला संबंधी अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.ipu.ac.in और http://www.ipu.admissions.nic.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें