फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना हादसा : जान बचाने के लिए जहां छिपे वहीं जिंदा जल गए 17 लोग

Sun, 21 Jan 2018 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली आग - फोटो : self
विज्ञापन

आग लगने के बाद फैक्टरी में मौजूद लोगों की क्या स्थिति रही होगी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जान बचाने के लिए कुछ लोगों ने सीढ़ी के नीचे छुपने का प्रयास किया, तो कुछ लोग पहली मंजिल पर भाग गए।

विज्ञापन


एक ने बेसमेंट में घुसकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की भयावहता इतनी थी कि जो जहां छुपे थे, वहीं झुलसे हुए मिले। डिप्टी फायर अधिकारी धर्मपाल भारद्वाज ने बताया कि पहली मंजिल पर 11 लोगों के शव मिले।

वहीं दो-तीन लोग सीढ़ी के नीचे झुलसे हुए मिले। एक बेसमेंट और बाकी भूतल पर मिले। आशंका है कि आग भूतल से शुरू हुई। उसके बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल की ओर भागे, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें सोचने का मौका तक नहीं मिला।
विज्ञापन


फायर अधिकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति ने अपनी जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

मेयर और पार्षद मौके पर पहुंचे

fire in bawana - फोटो : pti
आग लगने की जानकारी मिलते ही उत्तरी दिल्ली की मेयर प्रीति अग्रवाल के साथ-साथ आसपास के सभी निगम पार्षद मौके पर पहुंच गए।

वहां पहुंचने के बाद उन लोगों ने हालात का जायजा लिया। फैक्टरी में काम करने वाले लोगों और हादसे में मारे गए लोगों के परिवार वालों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया।

प्लास्टिक के साथ-साथ बन रहे थे पटाखे
अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि जिस फैक्टरी में आग लगी, वहां प्लास्टिक का काम किया जा रहा था, लेकिन बताया जा रहा है कि यहां पर अवैध रूप से पटाखे भी बनाए जा रहे थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि पटाखे की फैक्टरी होने की वजह से ही आग तेजी सेे फैली और लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। 

कब-कब आगजनी
वर्ष    मौत    घायल 

2016-17    277    1987 
2015-16    339    2099 
2014-15    291    2068 
2013-14    72    2299 
2012-13    285    1979 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें