फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना उपचुनाव: AAP की बड़ी जीत, केजरीवाल बोले- मेरे विधायकों जैसा कोई नहीं

Mon, 28 Aug 2017 07:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बवाना पर आप का कब्जा बरकरार, दूसरे नंबर पर बीजेपी ने बचाई साख 
बवाना पर आप का कब्जा बरकरार, दूसरे नंबर पर बीजेपी ने बचाई साख  
- मतगणना के पहले दौर में कांग्रेस ने लीड बनाई फिर आप ने 9वें बनाई बढ़त जीत तक लेकर गई      
- बीजेपी ने एक भी राउंड में नहीं ले पाई बढत, मतगणना के 22वें राउंड तक तीसरे नंबर पर रही बीजेपी      
अमर उजाला ब्यूरो      
नई दिल्ली, 28 अगस्त  
विज्ञापन
Election Result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने बवाना विधानसीट पर हुए उपचुनाव में शानदार जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ पार्टी पिछले कई चुनावों में हार का सामना करने के बाद अपने साख बचाने में भी सफल रही है। आप ने दूसरे नंबर पर रही बीजेपी से 24 हजार से ज्यादा वोटों से आगे रहकर जीत पक्की की। वहीं जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके विधायकों जैसा कोई नहीं, कोई उन्हें नहीं खरीद सकता।
विज्ञापन


शुरूआत में बढ़त बनाने के बाद कांग्रेस धीरे-धीरे तीसरे नंबर पर खिसक गई। आप से छोड़कर बीजेपी के उम्मीदवार बने वेद प्रकाश मतगणना के आखिरी दौर में दूसरे स्थान हासिल कर सिर्फ अपनी लाज बचाने में सफल रहे।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक जीत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी को 59,886 वोट मिले है। दूसरे नंबर पर रहने वाली बीजेपी को 35,834 वोट तो तीसरे नंबर पर रही कांग्रेस को 31,919 वोट मिले है।
विज्ञापन


कुल मतदान में आप का वोट शेयर 45.39 फीसदी रहा है। नोटा (नन ऑफ एबव) का कुल वोट शेयर 1.07 फीसदी रहा है। 1413 लोग ऐसे थे जो कि नोटा का बटन दबाया है। नोटा को निर्दलीय उम्मीदवारों से भी ज्यादा वोट मिले है।

सुबह आठ बजे जब मतगणना शुरू हुई तो उम्मीद के उलट कांग्रेस ने बढ़त ले ली। शुरूआत दौर के 8 राउंड तक कांग्रेस लगातार लीड लेती रही। एक समय ऐसा भी आया जब आगे चल रही कांग्रेस का वोट अंटर 5 हजार को पार कर गया। मगर 9वें राउंड से पूरी स्थिति बदल गई। 
विज्ञापन

ये रहा वोटों का हाल

- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने 15,979 वोट लेकर कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया। कांग्रेस दूसरे और बीजेपी तीसरे नंबर पर पहुंच गई। आम आदमी पार्टी ने 9वें राउंड में जो बढ़त ली वह मतगणना के आखिरी चरण तक बढ़ती चली गई।

वहीं बीजेपी की स्थिति यह रही कि एक समय लगा वह तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगी। मगर मतगणना के आखिरी चरण 22वें राउंड पर वह दूसरे नंबर पर रही कांग्रेस 27,596 वोटों को पीछे छोड़ 28,236 वोट पाकर आगे निकली। आखिरी राउंड तक कांग्रेस तीसरे नंबर पर पहुंच गई।       
  
पार्टी        मतदान        वोट शेयर (फीसदी)      
आप        59,886        45.39      
बीजेपी        35,834        27.14      
कांग्रेस        31,919        24.19      
नोटा        1413            1.05 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें