फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आनंद वाटिका के पास मुठभेड़ में बवाना-बाली गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में आराेपियाें के पास से पांच हथियार और 18 कारतूस जब्त, एक आरोपी भागा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिला पुलिस ने दिल्ली के कंझावला इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह के एक गुर्गे राहुल सहरावत को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसका साथी राहुल डबास पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी कर भाग गया। अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान जिगाना और ग्लॉक पिस्तौलों समेत पांच हथियार और 18 कारतूस बरामद किए गए। रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त शशांक जयसवाल ने बताया कि एसटीएफ को गुप्ता सूचना मिली कि राहुल डबास उर्फ आरडीएक्स और राहुल सहरावत लाडपुर गांव में आनंद वाटिका के पास आने वाले हैं और उनके पास हथियार होंगे। आरोपी किसी अपराध को अंजाम देने की फिराक में हैं। उत्तरी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) विजय सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आनंद वाटिका के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों संदिग्धों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी कर दी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक वाहन के पीछे छिपकर आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान, राहुल सहरावत को मौके पर ही काबू कर लिया गया, जबकि राहुल डबास पुलिस कर्मियों पर गोलीबारी करने के बाद भाग गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा चलाई गई एक गोली पुलिस वाहन पर लगी, जबकि दो गोलियां खड़ी कार में लगी। आरोपी के पास से बरामद हथियारों में एक जिगाना पिस्तौल, एक ग्लॉक पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल और दो देसी कट्टे शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मौके से नौ एमएम के आठ कारतूस और 30 बोर के 10 कारतूस भी जब्त किए। पुलिस ने कहा कि राहुल सहरावत पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है जबकि फरार आरोपी राहुल डबास पर 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं। दोनों जेल में बंद गैंगस्टर नीरज बवाना और नवीन बाली के कथित सहयोगी हैं। इस संबंध में कंझावला थाने में मामला दर्ज किया है। फरार आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें