फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही कर्मचारियों ने कॉल सेंटर को तोड़ा

Sun, 10 Aug 2014 06:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में दो महीने तक वेतन न दिए जाने पर सैकड़ों कर्मचारियों ने एक कॉल सेंटर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। करीब 2200 कर्मचारी वेतन न मिलने से बेहद नाराज थे। उन्होंने शनिवार को सेक्टर-58 के ए ब्लॉक स्थित कॉल सेंटर के शीशे ईंटों से तोड़े और पूरी इमारत में तोड़फोड़ कर दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-58 पुलिस को हालात संभालने के लिए हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन


कुछ कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। पत्थरबाजी और लाठीचार्ज के दौरान कुछ कर्मचारियों और गार्डों को चोटें आई हैं। ए-47, सेक्टर-58 में 19 मई से ‘लैडर अप’ कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इसके एमडी आलोक शर्मा निवासी दिल्ली और विकास बासना निवासी कोलकाता हैं। कॉल सेंटर में करीब 2200 कर्मी काम करते हैं और इन्हें जून और जुलाई का वेतन नहीं मिला था।

एक अगस्त और पांच अगस्त को भी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई थी। तब पुलिस और प्रबंधन की मीटिंग हुई थी, जिसमें नौ अगस्त को हर हाल में सैलरी देने का वादा किया गया। लेकिन, शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे जैसे ही कर्मियों को पता चला कि सैलरी नहीं मिलेगी तो बहुत से कर्मियों ने कंपनी में ही तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन


बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद कर्मियों ने टेबल-कुर्सियां, शीशे, दरवाजे तोड़ दिए। कंपनी की बाहरी बिल्डिंग के भी शीशे तोड़ दिए। गार्डों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब आधे घंटे तक तोड़फोड़ चलती रही। पुलिस के पहुंचते ही हजारों की तादाद में कर्मियों में भगदड़ मच गई।

इस हंगामे के चलते पूरे ए ब्लॉक में हलचल मच गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर कर्मियों को तितर-बितर किया। इस दौरान प्रबंधन मौके पर नहीं पहुंचा था। शिकायत नहीं मिलने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया है।

दूसरी शाखा में भी तोड़फोड़ करने पहुंचे
नाराज कर्मचारी कॉलसेंटर की दूसरी ब्रांच ए-67, सेक्टर-63 में भी तोड़फोड़ करने पहुंचे, लेकिन पुलिस वहां पहले ही पहुंच गई। इससे पहले 2013 में फेस टू में भी ऐसी ही घटना घट चुकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें