फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farmer Protest: टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेड हटे, सिंघु बॉर्डर पर जर्सी बैरियर-कंक्रीट की दीवार हटाने का काम जारी

Sun, 25 Feb 2024 11:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को हटा दिया गया है। हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा जाने वाली सर्विस लेन पर लगे कंटेनर, ट्रक, पुराने वाहन, कटीली तार सहित अन्य बैरिकेड को हटा लिए गए। फिलहाल दोनों ही सर्विस लेन पर लगाए गए। 
 
विज्ञापन
हटाए गए बैरिकेड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों को दिल्ली कूच करने से रोकने के लिए टिकरी बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड को हटा दिया गया है। शनिवार देर रात जहां दिल्ली से हरियाणा जाने वाले एक लेन से बैरिकेड हटाए गए थे। वहीं, रविवार को दोनों तरफ के एक लेन से बैरिकेड हटा दिए गए हैं। इसके बाद से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वहीं, सिंघु बॉर्डर पर दोनों तरफ की सर्विस लेन को खोलने का काम जारी है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम चार बजे से टिकरी बॉर्डर पर लगे बैरिकेड हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने पहले एक लेन में रखे कंटेनर, ट्रक, पुराने वाहन से किए गए रुकावट को हटाया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से जर्सी बैरियर को हटवाने का काम शुरू किया। साथ ही कटीली तार को हटाया गया। इसके बाद जर्सी बैरियर में कंक्रीट के बनाए गए दीवार को हटाने का काम शुरू किया गया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार देर रात एक लेन पर सड़क पर रखे गए सभी बैरिकेड को हटा दिया गया। जिससे दिल्ली से हरियाणा जाने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। उसके बाद हरियाणा से दिल्ली आने वाले मार्ग से बैरिकेड को हटाने का काम शुरू किया गया। रविवार सुबह इस मार्ग से भी सभी बैरिकेड हटा दिए गए। उसके बाद से दोनों रास्तों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार शाम से ही सिंघु बॉर्डर के दोनों तरफ के सर्विस लेन से बैरिकेड हटाने का काम शुरू किया गया। हरियाणा से दिल्ली और दिल्ली से हरियाणा जाने वाली सर्विस लेन पर लगे कंटेनर, ट्रक, पुराने वाहन, कटीली तार सहित अन्य बैरिकेड को हटा लिए गए। फिलहाल दोनों ही सर्विस लेन पर लगाए गए। जर्सी बैरियर व सड़क पर बनाए गए। कंक्रीट की दीवार को हटाने का काम बचा हुआ है, जिसे हटाने का काम लगातार जारी है। कंक्रीट की दीवार हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बैरिकेड के पूरी तरह से नहीं हटने से फिलहाल दोनों मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि दोनों सर्विस लेन से कंक्रीट की दीवार को हटने के बाद ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें