फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसो. : 22-23 को नामांकन, 30 को वोटिंग

Fri, 16 Jan 2015 08:53 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। 22 और 23 जनवरी को बार चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 30 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पोलिंग के बाद उसी दिन रात को चुनाव नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित और सचिव योगेंद्र कौशिक ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए शुक्रवार को एल्डर कमेटी की घोषणा की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि चुनावी कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी के बाद मतदान करने वाले अधिवक्ताओं की सूची चस्पा की जाएगी। 22 और 23 जनवरी को बार में विभिन्न पदाधिकारी पदों के लिए नामांकन किया जा सकता है।

नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 से 3 बजे तक चलेगी। 24 जनवरी को नामांकन वापस लिया जा सकता है। इसके बाद 30 जनवरी को मतदान होगा।

बार अध्यक्ष और सचिव ने यह भी बताया कि पूर्व में ऑल इंडिया बार कौंसिल के एक पत्र के चलते करीब 800 अधिवक्ता मतदान से वंचित होने की स्थिति बन गई थी।

अब बार का एक प्रतिनिधिमंडल बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों से मिला और एक साल के लिए ऐसे अधिवक्ताओं के मतदान करने की अनुमति मांगी है। उम्मीद है कि 20 जनवरी तक कौंसिल से उन्हें अनुमति मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें