फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सरगर्मी तेज

Wed, 02 Dec 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना बार एसोसिएशन चुनाव ने जोर पकड़ लिया है। उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इससे अदालत व तहसील कार्यालय में चहलपहल रहती है।
विज्ञापन


वकील भी उम्मीदवारों की हार-जीत की चर्चा करने में मशगूल हैं। चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। इसमें कुल 81 वकील अपने मत का प्रयोग करेेंगे।

वहीं कोई सीनियर अधिवक्ता वोट नहीं होने  के बावजूद चुनाव में दिलचस्पी ले रहे हैं। इस चुनाव में प्रधान व सचिव पदों में सीधा मुकाबला है।

प्रधान पद पर काबिज होने के लिए एमपी भारती व राजकुमार अवाना अपना भाग्य अजमा रहे हैं, जबकि सचिव पद के लिए सोमबीर की ओर से नामांकन वापस लेने से हीरानंद पालिवाल व सुनील विकल में सीधी टक्कर है।

वहीं सोमबीर तंवर ने हीरानंद पालिवाल को अपना समर्थन दे दिया है। उपप्रधान पद  पर बिजेंद्र खटाना, सहसचिव पद पर साहुन खान, कोषाध्यक्ष पद पर जितेश भारद्वाज को निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन के चुनाव में तहसील कार्यालय में मौजूद वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे वकीलों की कुल संख्या 36 बताई जा रही है। ऐसा होने से उम्मीदवार तहसील में कार्यरत वकीलों की जी-हजूरी करने में जुटे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें