फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋण भुगतान नहीं होने पर बैंक ने सील किया मकान, मालिक को भी कर दिया था अंदर बंद

Thu, 05 Sep 2019 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद

सार

  • बैंक अधिकारियों ने अंदर सो रहे मकान मालिक नरेश कुमार को भी अंदर ही बंद कर दिया
  • मीडिया में मामला आने के बाद बुधवार दोपहर को बैंक अधिकारियों ने मकान की सील खोल दी
  • मालिक ने कहा कि उसने बैंक से कोई ऋण नहीं लिया
विज्ञापन
घर के अंदर मालिक नरेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डबुआ कालोनी स्थित एक मकान गिरवी रखकर लिए गए ऋण का भुगतान नहीं होने पर मंगलवार को बैंक ने मकान का सील कर दिया। इस दौरान बैंक अधिकारियों ने अंदर सो रहे मकान मालिक नरेश कुमार को भी अंदर ही बंद कर दिया। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने बैंक अधिकारियों को बताया भी कि मकान मालिक घर के अंदर है। इसके बावजूद उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी। मीडिया में मामला आने के बाद बुधवार दोपहर को बैंक अधिकारियों ने मकान की सील खोल दी। 

डबुआ कॉलोनी ए ब्लॉक निवासी नरेश ने बताया कि मकान उनके दादा के नाम पर है। नरेश ने बताया कि मंगलवार दोपहर को उनके घर कुछ लोग आए। उन्होंने खुद को ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स से बताया। बैंक अधिकारियों के अनुसार उनके मकान पर ऋण लिया गया है और उसका भुगतान नहीं होने के कारण वे उसे सील करने आए थे। 
विज्ञापन


नरेश के अनुसार उन्होंने बैंक से कोई ऋण नहीं लिया। मगर बैंक अधिकारी परिवार की कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। नरेश के हाथ में चोट लगी होने के कारण वह अंदर सोए हुए थे। बैंक अधिकारी मकान को सील करने लगे तो आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि मकान मालिक अंदर सो रहे हैं। मगर उन्होंने किसी की नहीं सुनी और मकान सील करके चले गए। 

मंगलवार शाम को परिवार के लोगों ने इसकी सूचना बैंक में दी गई तो अधिकारियों ने कहा कि अब बुधवार को ही सील खुल पाएगी। बुधवार को इसकी जानकारी मीडिया में आई तो बैंक प्रबंधन हरकत में आया। बैंक अधिकारी एमडी शर्मा ने बताया कि इस मकान पर काफी समय से ऋण बकाया है और उसका भुगतान नहीं हो रहा है। इस कारण मकान सील किया गया। 

जब सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी तो जानकारी नहीं थी कि अंदर कोई है। जानकारी मिलने पर मकान की सील खोल दी गई है। मकान मालिक को कहा गया है कि वह बैंक में आकर अपनी बात रखे कि उन्होंने ऋण लिया है या नहीं। इसकी जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें