फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिप्टो करंसी ठगी मामले में बैंक मैनेजर गिरफ्तार, साथ दिया था अपराधियों का

Wed, 03 Jul 2019 07:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक मैनेजर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने क्रिप्टो करेंसी कैश क्वाइन के नाम पर सैकड़ों लोगों से कई सौ करोड़ रुपये की ठगी करने वालों का साथ देने के आरोप में बैंक मैनेजर संदीप सिंह दुआ उर्फ संदी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपी संदीप सिंह ने क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था और खाताधारक से आरोपियों की बैठक कराई थीं। इसके बदले में बैंक मैनेजर को ठगी की रकम में पांच फीसदी कमीशन मिला था। आरोपी जालसाजों ने कैशक्वाइन के नाम पर वर्चुअल करेंसी लांच की थी और लोगों को उनकी निवेश की गई रकम का कई कई सौ गुना बढ़ने का झांसा दिया था। 

अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डा. अजीत कुमार सिंगला के अनुसार दिल्ली निवासी अरुण कुमार की शिकायत पर अपराध शाखा में नौ अगस्त, 2017 को ठगी का मामला दर्ज हुआ था। अरुण कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि जालसाजों ने उनकी रकम को सौ गुना करने के नाम पर उससे 1490000 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


जालसाजों ने क्रिप्टो करेंसी बिटक्वाइन के तर्ज पर कैशक्वाइन नामक क्रिप्टो करेंसी दिसंबर, 2016 में लॉच की थी। इसमें एक कैशक्वाइन की कीमत तीन रुपये 50 पैसा रखी गई थी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए आरोपियों ने होटलों व फार्म हाउस में पार्टी भी आयोजित की थीं। नेपाल, मुंबई, गुराजा, चंडीगढ़ व नागपुर आदि के होटलों में पार्टी आयोजित की गई थीं।

इन पार्टी में फिल्मी सितारे शाहबाज खान, कायनात अरोड़ा और चेतना पांडेय को बुलाया गया था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इनकी क्रिप्टो करेंसी में पैसा निवेश कर सकें। अपराध शाखा ने जांच के बाद उस समय छह आरोपी नरेंद्र उर्फ सोनू दहिया, आसिफ मलकानी, बलजीत सिंह सैनी, प्रदीप अरोड़ा, सुनील कुमार और अशोक गोयल उर्फ जयपुरिया को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। आरोपियों ने लोगों से बैंक खातों के जरिए रकम ली थी। पुलिस टीम ने पुनीत महिन्द्रु उर्फ रोमी को सात मई, 2019 को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने बताया कि बैंक मैनेजर संदीप सिंह दुआ ने उन्हें बैंक खाते मुहैया कराए थे। आरोपी संदीप सिंह दुआ वर्ष 2016-2017 में एक्सिस बैंक की अशोक विहार ब्रांच और यश बैंक की पंजाबी बाग ब्रांच में तैनात था।

अगर संदीप सिंह दुआ बैंक खाते उपलब्ध नहीं कराता तो आरोपी ठगी नहीं कर पाते। इंस्पेक्टर राजीव व एसआई रोहित कुमार की टीम ने आरोपी संदीप कुमार को कोतवाली स्थित कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के बाद आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें