फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखधंधा: दिल्ली में रहने वाले बांग्लादेशी पति-पत्नी करवा रहे थे विदेशी घुसपैठ, दोनों गिरफ्तार; कई खुलासे

Thu, 12 Mar 2026 02:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों मिलकर अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ में मदद कर रहे थे।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर-पश्चिम जिला की पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान विकास उर्फ दिप्तो कुमार पाल (28) और इसकी पत्नी रूमा बेगम (27) के रूप में हुई है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों मिलकर अवैध रूप से बांग्लादेशी नागरिकों को घुसपैठ में मदद कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन के अलावा इसमें ईमो एप्लीकेशन इंस्टॉल बरामद किए हैं। इसके अलावा छह अन्य बांगलादेशी नागरिकों के दस्तावेज भी बरामद किए हैं। जाच के दौरान टीम को पता चला है कि दंपती मोटी रकम लेकर बॉर्डर पार करवाते थे। कुछ माह पूर्व दोनों को देहरादून पुलिस ने बांग्लादेशी डिपोर्ट किया था।

दंपती दोबारा अवैध रूप से भारत में दाखिल हो गया। उत्तर-पश्चिम जिला की पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि जिले की फॉरनर सेल लगातार अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे विदेशी नागरिकों की जानकारी जुटा रही है। इसकी कड़ी में कुछ दिनों पूर्व टीम ने तीन बांग्लादेशी महिला नागरिकों को दबोचा था। इन तीनों महिलाइों से पूछताछ हुई तो उन्होंने विकास का नाम बताया।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि विकास ने ही उनके सीमा पार कराने का इंतजाम करवाया। इसके अलावा उसने दिल्ली में उनके रुकने का इंतजाम करवाया। विकस अपनी पत्नी के साथ मिलकर काम कर रहा है। टीम न विकाश की जानकारी जुटाना शुरू कर दी। उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस ने नजर रखना शुरू कर दिया।

इस दौरान टीम को खबर मिली कि आरोपी विकाश और इसकी पत्नी जहांगीरपुरी मेट्रो स्टेशन के पास आने वाल हैं। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने दोनों की पहचान की और दबोच लिया। दोनों शुरुआत में खुद को भारतीय बताने लगे। बाद में उनके कागजात की पड़ताल की गई तो दोनों के कागजात फर्जी निकले।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर एफआरआरओ के समक्ष पेश किया। अब इनके डिपोर्ट करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने भारत में अब तक कितने लोगों को अवैध रूप से दाखिल करवाया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें