फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी कॉम और भूटिया के वीडियो पर बवाल, नोटिस

Tue, 25 Mar 2014 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया और यू ट्यूब पर चल रहे बॉक्सर मैरीकॉम और फुटबॉलर बाइचुंग भूटिया के वीडियो पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी है। वीडियो में दोनों खिलाड़ी नई दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन का समर्थन कर रहे थे।
विज्ञापन


आयोग ने इस पर मिली एक शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए इस पर नोटिस जारी किया है। माकन से भी इस संबंध में जवाब तलब किया गया है।

चुनाव आयोग की जानकारी मिली थी कि सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो चल रहा है। इसमें दोनों खिलाड़ी अजय माकन का समर्थन कर रहे हैं।

अजय माकन और गूगल दोनों को नोटिस

आयोग ने जांच में पाया कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने से पहले किसी भी तरह की मंजूरी आयोग से नहीं ली गई थी। दूसरा मैरीकॉम को चुनाव आयोग नेशनल आइकॉन की श्रेणी में रखता है।

इसे ध्यान में रखते हुए आयोग ने इस संबंध में अजय माकन और गूगल दोनों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। चुनाव आयोग के नोटिस के बाद गूगल ने इस वीडियो को यू ट्यूब से हटा लिया है।

हालांकि जांच में पता चला है कि यह वीडियो पुराना है। यह उस समय का है जब अजय माकन खेल मंत्री हुआ करते थे। उसी समय यह वीडियो शूट किया गया था।
विज्ञापन

रेडियो में भी हो रहा है माकन का प्रचार

यू ट्यूब पर वीडियो के साथ ही मैरीकॉम और भूटिया रेडियो पर भी अजय माकन का प्रचार कर रहे थे। रेडियो में दोनों की ही आवाज दिनभर गूंज रही है।

इस बवाल के बाद क्या रेडियो पर आने वाला ये प्रचार भी बंद होगा इस बारे में अभी कोई चर्चा नहीं हुई।

उधर, कांग्रेस उम्मीदवार अजय माकन ने भी वीडियो से संबंधित नोटिस पर आयोग को अपना जवाब भेज दिया है। उनके मुताबिक उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। आगे से वह इसका ध्यान रखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें