फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने पर भी लगाई पाबंदी, कालियावास में नहीं बजेगा डीजे

Sun, 20 Nov 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
asfd - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
फर्रूखनगर खंड के गांव कालियावास ग्राम सभा में कई जनहित से जुड़े अह्म फैसले लिए गये। सभी फैसलों की ग्राम सभा में सर्व सम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन


ग्राम सभा में सबसे महत्वपूर्ण फैसला यह लिया गया कि गांव में किसी भी समारोह में डीजे नहीं बजेगा। गांव में से डीजे बजाते हुए भी किसी अन्य लोगों को को भी नहीं गुजरने दिया जाएगा। यदि गांव में किसी समारोह में डीजे बजाया गया, तो 11 हजार रूपये जुर्माना डीजे मंगवाने वाले से वसूले जाएंगे। 5100 रूपये डीजे वाले को भी दंड भरना पड़ेगा।

इसके अलावा गांव में सार्वजनिक स्थानों पर शराब व अन्य मादक पदार्थों को पीने पर पाबंदी लगाई गई हैं। यदि कोई फैसले की पालना नहीं किया, तो उस पर पंचायत कानूनी कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभा में सरपंच प्रीतमपाल यादव, डा. रामेश्वर, सुनील कुमार, जितेंद्र, दीपक, बिरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश, रोहताश, गोरधन, मनोज यादव, राकेश यादव, हरिश यादव, सुशील कुमार व हरकेश यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें