देशभर में बैसाखी का जश्न मनाया जा रहा है। सिख समुदाय के इस प्रमुख त्योहार पर गुरुद्वारों में गुरुवाणी और कीर्तन गूंज रहे हैं।
खालसा सृजन दिवस के मौके पर दिल्ली के गुरुद्वारों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा मजनूं का टीला साहिब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस साल बैसाखी का ये जश्न भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी मनाया जाएगा।