नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट ओपन समर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल मार्केट स्थित यूनियन अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र बादल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय खेल जगत में खुशी की लहर है।जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 2 से 4 जून तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के प्रतिभाशाली एथलीटों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच बादल ने बेहतरीन फिटनेस, धैर्य और रणनीतिक प्रदर्शन का परिचय देते हुए दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। पूरे मुकाबले के दौरान उन्होंने आत्मविश्वास बनाए रखा और शानदार समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षक उमंग राजपूत ने बताया कि बादल की सफलता लगातार मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। संवाद