फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सीवर कार्य के बाद बैकलेन की खुदाई अधूरी, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव के बी-ब्लॉक में सीवर पाइपलाइन बदलने के बाद भी बैकलेन की मरम्मत नहीं की गई है। कई जगहों पर गड्ढे अब भी खुले पड़े हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इलाके में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या थी, जिसे दूर करने के लिए मार्च में पुरानी और क्षतिग्रस्त सीवर पाइपलाइन बदलने का काम शुरू किया गया था। बीच में काम रुका लेकिन मई के दूसरे हफ्ते में दोबारा काम शुरू किया गया था।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद जिन स्थानों पर खुदाई की गई थी, वहां अब तक मिट्टी भरकर रास्ते को समतल नहीं किया गया है। इससे बैकलेन में आवाजाही प्रभावित हो रही है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पंकज ने बताया कि बैकलेन में खुदाई के कारण लोगों को रोजाना दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि बारिश शुरू होने से पहले सभी गड्ढे भरकर रास्ते को ठीक कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें