फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baba Vinod: अस्पताल से 25 हजार की नौकरी छोड़ खोला आश्रम, खुद को 'भगवान' बताने वाले बाबा विनोद की पूरी कहानी

Thu, 12 Oct 2023 02:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Vinod Kashyap Baba: द्वारका में आस्था के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म व उसके बाद ब्लैकमेल और उगाही करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपी बाबा विनोद महिलाओं को समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म करता था। विनोद को बाबा मसानी और इसके आश्रम को माता मसानी चौकी दरबार के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन
Baba Vinod - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वयंभू बाबा विनोद कश्यप (33) को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बाबा विनोद आध्यात्मिकता अपनाने और द्वारका में दो मंजिला घर में ‘दरबार’ लगाने से पहले एक अस्पताल में नौकरी करता था। आरोपी बाबा ने वहां करीब चार से पांच साल तक नौकरी की थी। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में हेल्प के रूप में वह काम करता था। यहां से उसे 25 हजार रुपये प्रति महीने वेतन मिलता था। लेकिन बाद में विनोद कश्यप ने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़कर विनोद कश्यप ने बाबा का चोला पहना और अपना आश्रम खोल लिया। 

वह लोगों की व्यक्तिगत और स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने का दावा करता था। वह लोगों से कहता था कि मुझे ‘भगवान का आशीर्वाद’ प्राप्त है। मैं तुम्हारे सारे दुख दूर कर दूंगा। इसके बाद 
विज्ञापन

लगातार उसके अनुयायी बढ़ते चले गए। एक हफ्ते में 400 ‘संकटग्रस्त’ लोग विनोद कश्यप के घर आशीर्वाद लेने के लिए आते थे। 

विनोद बाबा घर के एक छोटे से कमरे में एक मंच पर बैठता था। बाबा के अनुयायी सामने जमीन पर बैठते थे। बाबा का दरबार शनिवार और मंगलवार को पांच से छह घंटे के लिए आयोजित किया जाता था। विनोद कश्यप ने एक YouTube चैनल भी बनाया हुआ है। इस पर 900 से ज्यादा वीडियो हैं, 34.5k सब्सक्राइबर्स हैं। 
Trending Videos

डीसीपी (द्वारका) हर्ष वर्धन के अनुसार, विनोद कश्यप को गत मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर आश्रम में अपने कई भक्तों का यौन उत्पीड़न करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। 

आस्था के नाम पर महिलाओं से करता था दुष्कर्म व ब्लैकमेल
द्वारका में आस्था के नाम पर महिलाओं से दुष्कर्म व उसके बाद ब्लैकमेल और उगाही करने का सनसनीखेज मामला सामने आया था। आरोपी बाबा विनोद महिलाओं को समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उनसे दुष्कर्म करता था। विनोद को बाबा मसानी और इसके आश्रम को माता मसानी चौकी दरबार के नाम से जाना जाता है। 

द्वारका (नॉर्थ) थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि तीन से चार पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से संपर्क साधा है। पुलिस ने आरोपी बाबा को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है। बाबा का यू-ट्यूब चैनल भी है।

द्वारका जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात ककरौला मोड़ पर रहने वाली एक पीड़ित महिला ने पीसीआर कॉल की थी कि बाबा विनोद ने आस्था के नाम पर उससे दुष्कर्म किया और अब ब्लैकमेल कर रहा है। सूचना के बाद एसीपी द्वारका मदन लाल मीणा के नेतृत्व में एमरजेंसी पुलिस अधिकारी एसआई दुर्गेश मौके पर पहुंचे। 

मौके पर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने द्वारका थाने के पास हंगामा किया। महिला ने शिकायत में कहा कि घर में सब कुछ ठीक नहीं चलने पर पति के साथ बाबा मसानी के पास गई थी। बाबा ने कहा कि उन्हें दीक्षा लेनी पड़ेगी। इसके बाद बाबा उनसे पांच लाख रुपये मांगने लगा।

 

महिला व उसके पति ने पैसे नहीं होने की बात कहकर देने से मना कर दिया। एक दिन महिला जब दरबार में गई तो आरोप है कि बाबा ने प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद बाबा ब्लैकमेल करने लगा। वह धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता ने सोमवार देर रात पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

एसआई दुर्गेश की टीम ने बाबा विनोद को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि तीन से चार महिलाओं ने पुलिस से संपर्क साधा है। पीडि़त महिलाओं की शिकायत पर और प्राथमिकी जल्दी ही दर्ज हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बाबा विनोद को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा का यू-ट्यूब चैनल भी है। पुलिस ने बाबा को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।-एम. हर्षवर्धन, पुलिस उपायुक्त, द्वारका जिला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें