फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि ने मांगी 650 एकड़ जमीन

Fri, 29 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पंतजलि फूड एंड हर्बल पार्क - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एक तरफ बाबा रामदेव की संस्था पतंजलि की तरफ से अधिक छूट मांगने के कारण यमुना प्राधिकरण जमीन देने पर असमंजस में है तो दूसरी तरफ संस्थान ने 400 एकड़ की जगह 650 एकड़ जमीन का प्रस्ताव भी भेजा है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने भी तेजी दिखाते हुए छूट का जवाब बनाकर शासन को निर्णय के लिए भेज दिया है। यमुना प्राधिकरण के मुताबिक पतंजलि संस्थान ने 650 एकड़ एरिया मांगा है, इसका प्रस्ताव प्राधिकरण को मिला है।इसका जवाब बनाकर शासन को बृहस्पतिवार को भेज दिया गया है। इस पर जल्द निर्णय के आसार हैं। 

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने मांगी जमीन 
इकोटेक एक्सटेंशन में मोबाइल का केस बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी मोबेस ने यमुना प्राधिकरण के क्षेत्र में 10 एकड़ जमीन मांगा है। कंपनी अधिकारी बैंग सिक ने यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में मौके पर जमीन भी देखी है।
विज्ञापन


उन्होंने बहुत जल्द औपचारिक प्रस्ताव आने की बात कही है। प्राधिकरण के डीसीईओ एसपी पटेल का कहना है कि कंपनी की तरफ से प्रस्ताव आते ही जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को भी दक्षिण कोरियाई सरकार की तरफ से 300 एकड़ जमीन का प्रस्ताव आया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें