फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 हजार युवाओं को रोजगार का रास्ता साफ, पतंजलि इस साल कर देगी उत्पादन शुरू

Wed, 20 Jun 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पतंजलि
विज्ञापन

पतंजलि को जमीन ट्रांसफर पर कैबिनेट की मुहर के बाद यमुना में लग रही इकाई से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर करीब 85 हजार लोगों को रोजगार का रास्ता साफ हो गया है। यहां पर चारदीवारी का काम चल रहा है। कुछ मशीनें आदि भी आ चुकी हैं। इस साल के अंत तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।  

विज्ञापन


दरअसल, सपा शासनकाल में नवंबर 2016 में पतंजलि को 455 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। यह जमीन यीडा के सेक्टर 24 व 24ए में दी गई। सेक्टर-22ई में संस्थागत भूखंड भी आवंटित किया गया।

430 एकड़ में कब्जा दिया जा चुका है। इसमें 300 एकड़ और 130 एकड़ के दोनों भूखंडों की चारदीवारी कराई जा रही है। लगभग 75 फीसदी काम पूरा भी हो गया है। अंदर सड़क बनाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन


साइट पर काम कर रहे लोगों ने बताया कि जल्द ही यूनिट बनाने का भी काम शुरू होगा। इस यूनिट के चालू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 85 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा 25 एकड़ में पतंजलि का रिसर्च इंस्टीट्यूट बनना है।  उसकी भी कागजी प्रक्रिया चल रही है। इसमें आयुर्वेद पर शोध भी होगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें