नई दिल्ली। संत बाबा करम सिंह के 200वें प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में आज से 5 जुलाई तक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से डेरा बाबा करम सिंह गुरुद्वारा में पांच दिवसीय गुरमत समागम आयोजित किया जाएगा। समागम के दौरान प्रतिदिन शबद कीर्तन, गुरबाणी कथा, संत-महापुरुषों के प्रवचन तथा गुरु परंपरा से जुड़े आध्यात्मिक संदेशों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर और सेवा का भी विशेष प्रबंध रहेगा। गुरुद्वारा प्रबंधन ने संगत से परिवार सहित समागम में शामिल होकर आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाने की अपील की है। संवाद