मालवीय नगर स्थित बाबा के ढ़ाबा को रातोंरात प्रसिद्घ करने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ मालवीय नगर थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत में बाबा का ढ़ाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद की सहायता के लिए मिलने वाली रकम को हड़पने का आरोप है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने शिकायत ले ली है।
साउथ जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गौरव वासन के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। साउथ जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गौरव वासन के खिलाफ शिकायत दूसरे यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने शिकायत दी है। आरोप लगने के बाद कांता प्रसाद ने गौरव वासन से गौरव वासन ने बुजुर्ग कांता प्रसाद से दूरी बना ली है।
गौरव वासन ने सोशल मीडिया पर सफाई में फेसबुक अकाउंट पर बैंक स्टेटमेंट जारी कर मदद के नाम पर मिली रकम का लेखा-जोखा दिया है।