बाबा का ढाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद एक बार फिर चर्चा है। इस बार बाबा गालियों की वजह से चर्चा में है। बुजुर्ग कांता प्रसाद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। कोई उन्हें गाली दे रहा तो कोई बाबा को लालची बता रहा है। इस आरोपों से आहत बाबा कांता प्रसाद प्रेस वार्ता में रो पड़े। बाबा का कहना है कि वह लालची नहीं है। उन्होंने यू-ट्यूबर फूड ब्लागर गौरव वासन से सिर्फ अपना पैसे का हिसाब मांगा था।
बाबा का ढाबा के मालिक 80 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने वकील प्रेम जोशी व मैनेजर के साथ शुक्रवार शाम को प्रेस वार्ता कर अपनी बात रखी। बुजुर्ग ने हाथ जोड़कर सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों की वजह से पहुंचा हूं। मैं गरीब हूं। 80 वर्ष की उम्र में गाली सुन रहा हूं। मैं अभी भी ढाबा चला रहा हूं। लालची नहीं हूं। कोई गाली दे रहा है तो कोई कहता है बाबा का ढाबा बंद हो गया। ये कहते हुए बुजुर्ग रोड़ पड़े। वह विवाद से दुखी है।
हालांकि वह गौरव वासन की तारीफ भी करते हैं। गौरव ने डोनेशन में मिले पैसे का पूरा हिसाब नहीं दिया है। इस कारण पुलिस में शिकायत करनी पड़ी। अब गौरव वासन ने उनके बारे में नाकारत्मक बातें फैला दी है। इस कारण लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। बाबा ने कहा कि वह सिर्फ पैसे की जानकारी चहाते हैं।
बाबा ने अपनी शिकायत में गौरव पर दान में आए पैसे में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है कि गौरव वासन ने बाबा का ढाबा की मदद करने के लिए लोगों से अपने, अपनी पत्नी और अपने रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में पैसे मंगवाए। बाबा को ये पूरी जानकारी नहीं है कि उनके लिए डोनेशन के रूप में कितने पैसे आए। पैसे का हिसाब मांगने पर उन्हें सोशल मीडिया पर गाली दी जा रही हैं। ये समझ में नहीं आ रहा है कि उनकी गलती क्या है।
वहीं बाबा के वकील प्रेम जोशी ने तमाम दस्तावेज दिखाते हुए आरोप लगाया कि बाबा को हिसाब नहीं दिया गया है। अगर दे दिया जाता तो आज ये मुश्किल नही आती। बाबा व गौरव के बीच ठीक से बातचीत न होने का ये नतीजा है। वकील ने बताया कि कुछ दिन पहले यूट्यूबर गौरव ने 2 लाख 33 हजार का चेक बाबा को दिया और चेक देते हुए फ़ोटो भी खिंचवाई। लेकिन बाबा के बैंक अकाउंट में पैसा आया है।
20 लाख रुपये कहां है
बुजुर्ग ने ये भी आरोप लगाया कि गौरव ने कई लोगों से कहा कि बाबा के खाते में 20 लाख रुपये कहां है। अभी तक इन 20 लाख रुपये का उन्हें हिसाब नहीं मिला है। वकील ने ये भी आरोप लगाया कि गौरव का कहना है कि बाबा के पास बैंक एकाउंट नंबर व मोबाइल नहीं है। इस कारण पैसे उसने अपने खाते में मंगाए। वकील का कहना है कि बाबा के पास दोनों ही है।