फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़ पर तवे से हमला कर बीटेक छात्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2019 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर  नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने पर एक व्यक्ति ने नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर में रहने वाले बीटेक छात्र की तवे से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटे बाद ही गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


नॉलेज पार्क थाना प्रभारी अखिलेश पाठक के अनुसार तुगलपुर निवासी रविंद्र ने रिपोर्ट में बताया कि उनके मकान में कुशीनगर (गोरखपुर) के गौरी जगदीश गांव निवासी अनिकेश पाठक रहता था। 

उसने  स्काइलाइन इंस्टीट्यूट से बीटेक की पढ़ाई की थी और इन दिनों नौकरी की तलाश में था। शुक्रवार को उसने उसी के मकान में किराए पर रहने वाले मूलत: मधुबनी निवासी गुलाब सिंह यादव की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की थी। 
विज्ञापन


शनिवार को उसे इस घटना का पता चला तो तैश में आकर उसने अनिकेश पर तवे से हमला कर दिया। आसपास रहने वाले लोग उसे गंभीर हालत में कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ ग्रेटर नोएडा प्रथम श्वेताभ पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें