फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : नोएडा की बीटेक छात्रा से लखनऊ में सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी

Wed, 18 Dec 2024 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/लखनऊ।

सार

छात्रा  इंस्टाग्राम फ्रेंड के बुलाने पर वहां गई थी। पीड़िता ने रविवार को इंदिरानगर थाने में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के एक  विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली बीटेक की छात्रा को लखनऊ बुलाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा  इंस्टाग्राम फ्रेंड के बुलाने पर वहां गई थी। पीड़िता ने रविवार को इंदिरानगर थाने में चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


  बता दें कि गोरखपुर की रहने वाली 25 वर्षीय युवती नोएडा के एक विश्वविद्यालय में बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा है। उनकी दोस्ती कुछ वक्त पहले इंदिरानगर के तकरोही निवासी सतीश कश्यप से इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोप है कि 12 दिसंबर को उसने मिलने के लिए लखनऊ बुलाया। वह जब बीबीडी विवि के पास पहुंची तो आरोपी एसयूवी लेकर आया। आरोपी घुमाने के बहाने से उनको गोमतीनगर ले गया। देर रात होने पर उसने रुक जाने की बात कही और सुबह नोएडा जाने के लिए कहा। इस पर वह राजी हो गईं। 

हथियार के बल पर बनाया बंधक
युवती के अनुसार आरोपी उनको इंदिरानगर के अमराई गांव में एक कमरे पर ले गया। वहां उसके तीन साथी इंदिरानगर के युसूफ, जतिन और मन्नू यादव भी थे। चारों ने युवती पर असलहा तान दिया और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने सबसे गुहार लगाई, लेकिन वे नहीं माने। विरोध पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन


जान बचाने के लिए रही चुप 
युवती का कहना है कि जान बचाने के लिए वह चुप रही। 13 दिसंबर की सुबह आरोपी सतीश ने उनको बीबीडी विवि के पास छोड़ा और किसी से शिकायत न करने की धमकी देकर चला गया। डरी-सहमी युवती नोएडा चली गईं। हिम्मत जुटाकर 15 दिसंबर को उन्होंने इंदिरानगर थाने में केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें