फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसनीखेज खुलासा: यूपी की छात्रा से दिल्ली में बंधक बनाकर करवाई जा रही थी वेश्यावृति, लड़की ने सुनाई आपबीती

Wed, 08 May 2024 07:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि एक लड़की खतरे में है। पुलिस टीम ने दशरथ पुरी स्थित किराए के इस मकान में दबिश दी और छात्रा को मुक्त करा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागरपुर के पालम रोड पर स्थित दशरथ पुरी में एक बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा को बंधक बनाकर उससे जबरदस्ती वेश्यावृति कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ऐसा नहीं करने पर आरोपी महिला व उसका साथी सोनू छात्रा के साथ मारपीट करते थे। पुलिस ने दबिश देकर छात्रा समेत दो लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने आरोपी महिला (30) को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का साथी सोनू फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपियों ने छात्रा को कब से बंधक बना रखा था और कितने लड़कियों को इस अनैतिक धंधे में धकेला है। 

विज्ञापन

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि एक लड़की खतरे में है। पुलिस टीम ने दशरथ पुरी स्थित किराए के इस मकान में दबिश दी और छात्रा को मुक्त करा लिया। जब लड़की को मुक्त कराने दिल्ली पुलिस की टीम वहां पहुंची तो लड़की का रो-रोकर बुरा हाल था।

छात्रा ने बताया कि उसके पिता उत्तर प्रदेश में मोची का काम करते हैं। उसके पिता काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। पिता की आर्थिक मदद करने की मंशा से लड़की अपना होम टाउन छोड़ दिल्ली में नौकरी करने की इरादे से आई थी। यहां पर दो लड़कियों के जरिए सोनू तक पहुंची।
विज्ञापन

लड़कियों ने उसे बताया कि सोनू उसे नौकरी दिला देगा। मगर सोनू ने उसे बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर उससे वेश्वावृति कराने लगा। वह सोशल मीडिया पर ही नौकरी दिलाने की बात कहता है। सागरपुर थाने की पुलिस सोनू की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें