फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खान ने जाहिर की इच्छा, कहा- मोदी हुए फेल अब मैं बनना चाहता हूं पीएम

Sun, 09 Sep 2018 03:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आजम खां - फोटो : amar ujala
देश का प्रधानमंत्री बनने की इच्छा हर नेता को होती है। ऐसे में सपा के दिग्गज नेता आजम खान कैसे पीछे रह जाते। उनके अंदर भी प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश जिंदा हो गई है। 
विज्ञापन

आजम खान ने बीजेपी पर निशाना साधा।

2 of 5
आजम खां - फोटो : amar ujala
शानिवार को एक प्रोग्राम के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं भी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी से अभी किसी का नाम पीएम पद के लिए आगे नहीं किया गया है। लेकिन आप लोग कहेंगे तो मैं सपा से अखिलेश यादव का नाम ऐलान करवा दूंगा।
विज्ञापन

3 of 5
आजम खान
बता दें कि सपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके आजम खान ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए एकबार फिर प्रधानमंत्री बनने की ख्वाहिश जाहिर की। दरअसल, आजम खान सपा के दिवंगत नेता इजहार हुसैन के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शरीक होने बाराबंकी आए थे, ये बातें वहीं कही।

4 of 5
आजम खां - फोटो : amar ujala
आजम खान यही नहीं रूके और उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख लोगों को भ्रमित करते हैं। मोहन भागवत कभी भी जनता के हित को लेकर बात नहीं करते हैं। भागवत वह बात करें जो लोगों को समझ में आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
शिवपाल यादव को लेकर आजम खान ने कहा कि किसी को किसी बात से दिक्कत है तो वो आमने सामने बैठकर बात करें। जिस पार्टी के लिए आपने सब कुछ दांव लगा दिया, उसे ऐसे कैसे छोड़ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें