पिता आजम खां के साथ अब्दुल्ला आजम
- फोटो : Social Media
रामपुर के सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम बारह मार्च को मुरादाबाद अदालत में पेश करने को कहा गया है। छजलैट बवाल मामले में पिता पुत्र आरोपी हैं।
इनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। अभी पिता पर सीतापुर जेल में बंद हैं। शुक्रवार को कोर्ट में पेश करने संबंधी अर्जी पर बहस हुई। जिसमें कोर्ट ने आरोपियों को बारह मार्च को पेश होने को कहा है।
2008 में थाना छजलैट में सपा नेता आजम खां की कार रोकने पर जमकर बवाल हुआ था। इस मामले की सुनवाई मुरादाबाद कोर्ट में चल रही थी। इस केस में सभी आरोपी सपा विधायक व नेता अदालत हाजिर हो चुके हैं।
आजम व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के अदालत में हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। कुर्की की तैयारी हो रही है। मुरादाबाद में आरोपी सांसद को जेल से कोर्ट में पेश करने की आजम के अधिवक्ता की ओर से अर्जी दाखिल की गई।
अर्जी पर शुक्रवार को इस पर बहस हुई। अदालत ने सुनवाई के बाद आरोपी आजम खां को केस की तारीख 12 मार्च को पेश होने को कहा है। अधिवक्ता दिनेश चंद्र पाठक व अधिवक्ता डीपी यादव ने बताया कि 12 मार्च को सांसद और उनके पुत्र अब्दल्ला आजम को हाजिर होने को कहा गया है।