फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी का अमृत महोत्सव: दिल्ली के 10 विश्वविद्यालयों और संस्थानों के के छात्र करेंगे सीमावर्ती क्षेत्रों का दौर

Tue, 13 Sep 2022 12:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के लिए राष्ट्रीय समिति की बैठक के बाद उपराज्यपाल ( सदस्य) ने दिल्ली से विश्वविद्यालयों के छात्रों को देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
एलजी वीके सक्सेना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के 10 विश्वविद्यालयों और संस्थानों के के छात्र सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा (एक्सपोजर विजिट) करेंगे। इस दौरान छात्रों को कठिन इलाकों में खराब मौसम के बावजूद रक्षा बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की तरफ से किए जाने वाले अनुकरणीय कार्यों के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। उन्हें दौरे के दौरान देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता का महत्व भी समझाया जाएगा।   

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के लिए राष्ट्रीय समिति की बैठक के बाद उपराज्यपाल ( सदस्य) ने दिल्ली से विश्वविद्यालयों के छात्रों को देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में भेजने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान यह सुझाव दिया गया था कि विश्वविद्यालय के छात्रों को इस तरह के दौरे पर भेजा जाना चाहिए। 

एलजी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में रक्षा बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के सहयोग से सभी विश्वविद्यालयों को कम से कम 75 छात्रों को सीमाओं पर एक एक्सपोजर यात्रा के लिए प्रायोजित किया जाना चाहिए। सीमावर्ती राज्यों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं। एलजी सचिवालय ने सभी 10 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और संस्थानों को 15 सितंबर तक इसके लिए एक कार्य योजना पेश करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के विश्वविद्यालयों/संस्थानों की सूची
. दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय
. दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी
. इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय
. नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय 
. इंद्रप्रस्थ सूचना और प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
. दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी
. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय
. डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय 
. दिल्ली खेल विश्वविद्यालय
. दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें