पूर्वी दिल्ली। विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (इहबास) के न्यूरोबिहेवियर क्लीनिक ने डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए।
इन कार्यक्रमों में मरीजों, उनके परिजनों और देखभाल करने वालों को बीमारी की समझ व देखभाल का महत्व बताया गया। मरीजों के लिए जागरूकता सत्र और संज्ञानात्मक गतिविधियां हुईं। देखभाल करने वालों हेतु सहायता सत्र व म्यूजिक थेरेपी हुई। देखभाल की चुनौतियों व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया गया। कॉग्निशन मास्टरक्लास के जरिये मस्तिष्क स्वास्थ्य व डिमेंशिया पर जानकारी साझा की गई। विशेषज्ञों ने मस्तिष्क स्वास्थ्य व जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। पहल का उद्देश्य डिमेंशिया की भ्रांतियां दूर कर समझ व सहयोग बढ़ाना है। संवेदनशील व्यवहार व निरंतर देखभाल डिमेंशिया प्रभावितों के जीवन की गुणवत्ता हेतु महत्वपूर्ण है। ब्यूरो