फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऋणी रहूंगा... अरविंद जी आप महान नेता': अवध ओझा ने राजनीति से लिया संन्यास, AAP पार्टी को कहा अलविदा

Tue, 02 Dec 2025 03:27 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मशहूर कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कुछ ही महीनों की राजनीतिक पारी के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर राजनीति से संन्यास की घोषणा की। 
विज्ञापन
अवध ओझा, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया (फाइल फोटो) - फोटो : X/kafiravadh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कोचिंग टीचर और मोटिवेशनल स्पीकर अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी (आप) से इस्तीफा दे दिया है। कुछ ही महीनों की राजनीतिक पारी के बाद, उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट के माध्यम से राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की।

राजनीतिक सफर का संक्षिप्त विवरण

विज्ञापन

अवध ओझा, जो अपनी प्रेरणादायक बातों और छात्रों के बीच लोकप्रियता के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में राजनीति में कदम रखा था। आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद, उन्होंने पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाई थी। हालांकि, उनकी राजनीतिक पारी अल्पकालिक रही और उन्होंने अब राजनीति से दूरी बनाने का फैसला किया है।

अपने 'एक्स' पर पोस्ट में, अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी और इसके नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, "मैं आम आदमी पार्टी को अलविदा कह रहा हूं। मैं हमेशा इस पार्टी का ऋणी रहूंगा। आप एक महान नेता हैं।"
 



अपने पोस्ट में लिखा कि अरविंद जी ,मनीष जी, संजय  जी, सभी आप के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नेता आदि आप सभी का दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद है। जो प्रेम और सम्मान अपने दिया। मैं उसका ऋणी रहूंगा। राजनीति से संन्यास मेरा व्यक्तिगत निर्णय है। अरविंद जी आप एक बहुत महान नेता हैं। जय हिन्द.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं अवध ओझा?
अवध ओझा देश के सबसे पसंद किए जाने वाले शिक्षकों में से एक हैं। उनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। यह एक भारतीय यूपीएससी कोच, यूट्यूबर, और शिक्षक हैं। इनका संबंध यूपी के गोंडा जिले से हैं। 

यूपीएससी में निराशा मिलने पर इन्होंने इलाहाबाद में कोचिंग में पढ़ाना शुरू किया। कोविड में जब ऑफलाइन क्लासेज बंद हो गई थी, तब अपने अलग शिक्षण शैली के कारण काफी तेजी से यूट्यूब पर पॉपुलर हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें