फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-चिकनगुनिया के खिलाफ जागरूक करेंगे ऑटो टिपर

Wed, 14 Jun 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में गत वर्ष डेंगू एवं चिकनगुनिया के बड़ी संख्या में सामने आए मामलों और इन बीमारियों को लेकर हाईकोर्ट के कड़े रुख से दक्षिण दिल्ली नगर निगम पूरी तरह हिली हुई है। इस साल इन बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर निगम एक के बाद एक कदम उठा रही है।
विज्ञापन


इस कड़ी में लोगों को जागरूक करने के लिए नगर निगम ने मंगलवार को ऑडियो संदेश से प्रचार-प्रसार आरंभ किया। नगर निगम के नेताओं ने 288 ऑटो टिपर चालू किए। यह पहला अवसर है जब नगर निगम ने इस तरह का जागरूकता अभियान आरंभ किया है।

महापौर कमलजीत सहरावत ने मध्य जोन में 50, उपमहापौर कैलाश सांकला ने पश्चिमी जोन में 88, स्थायी समिति के सदस्य भूपेंद्र गुप्ता ने 70 और शिखा राय ने दक्षिण जोन में 80 ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस मौके पर कमलजीत सहरावत ने कहा कि डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया बीमारी हमारी लापरवाही से होती है। इसलिए हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाकर इन रोगों के फैलने की आशंका समाप्त करनी होगी। क्योंकि यह लड़ाई मच्छरों की फौज और इंसान के बीच है और इस लड़ाई में हमें जीत हासिल करनी होगी।

उन्होंने कहा कि इन बीमारियों पर काबू पाने के लिए जागरूकता विकसित करनी है और ये टिपर कॉलोनियों में घूम-घूमकर इस काम को आगे बढ़ाएंगे। इनके माध्यम से हमें यह संदेश देना है कि डेंगू का उपचार आसान है। डेंगू, चिकनगुनिया महिला मच्छर के दिन में काटने से होता है इसलिए हमें मच्छरों के प्रजनन को रोकने और मच्छरों के काटने से बचाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें