फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो-टैक्सी हड़ताल खत्म, केंद्रीय और राज्य मंत्री से भरोसा मिलने के बाद चालकों ने लिया फैसला

Thu, 28 Jul 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टैक्सी चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री सत्येंद्र जैन से बातचीत के बाद बृहस्पतिवार देर शाम ऑटो टैक्सी चालकों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट टैक्सी एसोसिएशन के डीएन यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद हमारी गडकरी से मुलाकात हुई। उन्होंने साफ-साफ कहा कि कैब चालकों पर केंद्र सरकार का कोई बस नहीं है। 

यह पूरी तरह राज्य सरकार के अधीन आता है। डीएन यादव ने बताया कि इसके बाद उन्होंने जैन से मुलाकात की। 
विज्ञापन

एनसीआर की टैक्सियों के दिल्ली में सवारी उठाने पर रोक का दिया भरोसा

ऑटो हड़ताल
उन्होंने भरोसा दिया है कि कैब चालकों के लिए राज्य सरकार एक विस्तृत नीति तैयार कर रही है। वहीं, कैब चालकों को नियंत्रित करने की भी बात उन्होंने की। 

यादव के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने एयरपोर्ट से चलने वाली एक कैब सर्विस को बंद करने के साथ एनसीआर की टैक्सियों के दिल्ली में सवारी उठाने पर रोक लगाने का भी भरोसा दिया है। 

इसके बाद चालकों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें