रविवार को वायरल वीडियो में ऑटोचालक फुटओवर ब्रिज पर ऑटो चढ़ाता दिख रहा है। वीडियो दिल्ली के हमदर्द नगर लाल बत्ती के पास संगम विहार ट्रैफिक सर्किल की बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि ऑटो को एक शख्स धक्का भी दे रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार एमबी रोड पर काफी देर तक जाम लगने के बाद भी जब ऑटो नहीं निकल पाया तो उसने निकलने के लिए ऑटो को फुटओवर ब्रिज पर ही चढ़ा दिया। इसी बीच लोग फुटओवर ब्रिज से आवाजाही करते नजर आ रहे हैं।
इस मामले में दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि ऑटो चालक व धक्का लगाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ऑटोचालक की पहचान मुन्ना और धक्का लगाने वाले शख्स की पहचान अमित के रूप में हुई है।