फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग ले रहे सिपाही से ऑटो गैंग ने की लूटपाट, वारदात के बाद भी नहीं बख्शा

Wed, 14 Nov 2018 05:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे एक सिपाही से ऑटो गैंग के बदमाशों ने गोकलपुरी में लूटपाट की। बदमाशों ने उसे अपने ऑटो में बिठाया और कुछ दूर चलने के बाद तमंचे के दम पर उससे लूटपाट की। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे ऑटो से धक्का देकर गिरा दिया और फरार हो गए। पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, राहुल कुमार (20) मूलरूप से मेरठ के काजीपुर का रहने वाला है। वह इन दिनों वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस के स्कूल में सिपाही की ट्रेनिंग ले रहा है। 11 नवंबर की रात वह दो दिन की छुट्टी काटकर दिल्ली पहुंचा। भोपूरा से खजूरी जाने के लिए ऑटो में बैठा। उसमें पहले से दो युवक बैठे हुए थे।
विज्ञापन

जब गोकलपुरी फ्लाईओवर पर ऑटो पहुंचा, तो पिछली सीट पर बैठे एक युवक ने राहुल की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और सामान देने के लिए कहा। राहुल ने बदमाशों को अपना बैग सौंप दिया। 

बैग में 2500 रुपये, मोबाइल, कपड़े व एटीएम कार्ड के अलावा अन्य कागजात थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसे चलते ऑटो से धक्का दे दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें