फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस : अब सियाम नहीं, स्वास्थ्य विभाग पर ऑटो एक्सपो-2020 में बचाव का जिम्मा

Wed, 05 Feb 2020 11:17 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
India Expo Mart Auto Expo 2020 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ऑटो एक्सपो-2020 में कोरोना वायरस से बचाव करने की जिम्मेदारी अब सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटो मोबाइल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (सियाम) नहीं बल्कि जिला स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई है। भारत सरकार ने जिला स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत मंगलवार सुबह सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने एक्सपो मार्ट में बैठक कर वायरस के बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर गंभीरता दिखाते हुए भारत सरकार ने ऑटो एक्सपो के संबंध में एक बैठक की। इसमें जिला स्वास्थ्य विभाग को एक्सपो में बचाव के तरीके और कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मंगलवार को इसी संदर्भ में इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में बैठक की गई। इसमें कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी जरूरी दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इनमें टीमें गठित करने, संदिग्ध मरीजों की जांच, उपचार, एंबुलेंस, अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड तैयार करने आदि निर्देश शामिल हैं। इसके अलावा चीन से आने वाले प्रतिनिधियों की जांच पर विस्तृत विमर्श किया गया। वहीं, सभी स्थानों पर सेनिटाइजर और मास्क उपलब्ध कराने आदि पर भी सीएमओ ने संज्ञान लिया। 
विज्ञापन


मात्र एक हीट सेंसर से होगी लाखों लोगों की जांच 
सीएमओ ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुख्य द्वार पर एक हीट सेंसर लगाया जाएगा। खास बात यह है कि एक दिन में जहां 70 हजार से एक लाख तक लोग आ रहे हों, वहां पर एक हीट सेंसर कैसे लोगों में बुखार आदि की जांच हो सकेगी। इस दौरान कुछ नॉन कांटेक्ट थर्मामीटर का भी उपयोग करने की बात कही गई है। लेकिन, इनकी संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें