सात दिन पहले 9 साल की बच्ची की संदिग्ध हालत में हुई मौत में नया मोड़ आ गया है। इस मामले में बच्ची की हत्या और मां के साथ गैंगरेप का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
गुरुग्राम के गांव बांस कुसला में रहने वाली महिला घरेलू कलह के कारण पिछले सोमवार की रात को विवाद के बाद मायके जाने के लिए निकली पड़ी। लेकिन वह नहीं जानती थी कि इतनी रात को उसके लिए बाहर निकालना ही काल बन जाएगा।
19 वर्षीय महिला अपने पति के साथ गांव बांस कुसला में किराये पर रहती है। पति आईएमटी कंपनी में काम करता है। आपसी कहासुनी के बाद महिला 29 मई की रात करीब 12 बजे घर से खांडसा जाने के लिए निकल पड़ी।
ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया
उसने अपने साथ ही 9 माह की बच्ची को भी ले लिया। जब वह बांस कुसला चौक पर पहुंची, तो उसने पीछे से आ रहे कैंटर चालक को आईएमटी चौक दिल्ली-जयपुर हाईवे तक छोडने की बात कही।
कैंटर चालक ने महिला को बैठा लिया। थोड़ी दूर चलते ही चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। जिससे परेशान होकर महिला कैंटर से उतरकर पैदल ही आईएमटी चौक पर जाने के लिए चलने लगी।
इसके बाद उसने पीछे से आ रहे ऑटो चालक को रुकने का इशारा किया। ऑटो में पहले ही दो युवक बैठे थे जिन्होंने शराब पी रखी थी। ऑटो में बैठते ही युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
मौका ए वारदात का निरीक्षण हुअा
इसी बीच एक युवक ने उसके हाथों से उसकी 9 माह की बच्ची को छीन लिया और सड़क पर फैंक दिया। सड़क पर गिरने से उसकी बेटी की मौत हो गई। जांच अधिकारी एसआई सुनील का कहना है कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार और डीसीपी साउथ अशोक बक्शी आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 थाने में दौरा करने पहुंचे।
उन्होंने महिला के साथ मौका ए वारदात का भी निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।