फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: झगड़े के दौरान ऑटो चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- निहाल विहार इलाके की घटना, परिवार ने गला दबाकर हत्या करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

- पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। निहाल विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात पार्किंग में ऑटो लगाने गए ऑटो चालक का कुछ लोगों से झगड़ा हो गया। इस दौरान अचेत होकर गिरे चालक को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी शिनाख्त नारायण वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर गैर-इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं परिवार वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक 50 साल के नारायण वर्मा अपनी पत्नी रिंकू देवी और तीन बच्चों के साथ निहाल विहार इलाके में रहते थे। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की जानकारी मिली। अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त नारायण वर्मा के रूप में की। पता चला कि मृतक का दो लोगों से झगड़ा हुआ था। मृतक के शरीर पर चोट के कोई भी बाहरी निशान नहीं थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी 45 साल के भगत सिंह और 22 साल के बाबू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नारायण की पत्नी रिंकू देवी ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ-साथ दो अन्य लोगों पर पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नारायण घर से कुछ दूर पार्किंग में ऑटो खड़ी करते थे। 30 मार्च को भी वहां मौजूद आरोपियों से उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कहकर शिकायत करने से मना कर दिया था। उनके दोस्त शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि रात में पार्किंग वाली जगह पर आरोपी दूसरी गाड़ी में बैठकर खा पी रहे थे। नारायण ने उन्हें फोन कर वहां बुलाया और कॉफी पीने की बात कही। इसी बीच फोन पर उन्होंने सुना कि आरोपी उनके साथ कहासुनी कर रहे हैं। वह तुरंत वहां पहुंचे, जहां चार लोग उनकी पिटाई कर रहे थे और उसमें से एक उनका गला दबा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें