फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन तक फांसी पर लटकती रही उसकी लाश

Mon, 25 Aug 2014 06:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद थाना सराय ख्वाजा की नवीन नगर चौकी क्षेत्र में एक ऑटो चालक ने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। शव दो दिन बाद घर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ज्योति प्रकाश (30) पत्नी व तीन बच्चों के साथ नवीन नगर चौकी क्षेत्र के विनय नगर की गली नंबर-8 में रहता था।

जांच अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें रविवार रात सूचना मिली कि विनय नगर में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच में पता लगा कि शव करीब दो दिन पुराना है। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि ज्योति प्रकाश को शनिवार दिन में घर पर देखा गया था। पूरा घर खुला पड़ा था लेकिन उसका कमरा अंदर से बंद था।
विज्ञापन


इसके बाद पड़ोसी ने दिल्ली के जैतपुर में रहने वाले उसके बड़े भाई को फोन करके रविवार को सूचना दी कि ज्योति प्रकाश का कुछ पता नहीं है जब कि घर खुला पड़ा है। इसके बाद भाई ने विनय नगर पहुंच कर देखा तो ज्योति को कमरे में लटका पाया।

जांच में पता लगा कि ज्योति की पत्नी बच्चों सहित 18 अगस्त से अपने मायके इस्माइलपुर में रह रही है। शुरूआती जांच में फांसी लगाने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पत्नी व पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें