यमुनापार के गीता कॉलोनी के पास रविवार सुबह अपनी मकान मालकिन को ले जा रहा ऑटो चालक यमुना नदी में कूद गया। ऑटो की चालक की तलाश की जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस महिला से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि माकान मालकिन से हुए विवाद के बाद ऑटो चालक ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोहन सिंह यमुनापार के चंदर नगर में किराये के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह सोहन महिला को ऑटो से लेकर कहीं जा रहा था। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर पहले से कहासुनी हो गई। इसके बाद सोहन जैसे ही ऑटो से गीता कालोनी फ्लाईओवर पर पहुंचा, उसने ऑटो रोक कर युमना में छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस को एक व्यक्ति के यमुना में कूदने की सूचना दी गई। इसके बाद वोट कलर प्रभारी हरीश कुमार तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ऑटो चालक का रेस्क्यू किया, लेकिन देर शाम तक सोहन का कोई पता नहीं चला।