फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

दिल्ली में ऑटो चालक को जिंदा जलाया, पुलिस जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

Sat, 09 Feb 2019 05:16 PM IST
शाहरुख खान भाषा, नोेेेएडा
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक ऑटो चालक को शुक्रवार को जला दिया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।



थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि डेल्टा- दो में रहने वाले संत राम (19) को राजू तथा संतोष शुक्रवार की रात को घर से बुलाकर ले गए। इन लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। 

थाना प्रभारी ने बताया कि राजू , संतोष और संतराम ने एक साथ बैठकर शराब पी। उन्होंने बताया कि आरोप है कि राजू तथा संतोष ने शराब के अंदर जलती हुई कोई चीज डालकर संतराम के शरीर पर फेंक दी जिसकी वजह से वह बुरी तरह से झुलस गया।


उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में संतराम के बड़े भाई रामबाबू ने राजू तथा संतोष को नामित करते हुए हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें