फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग पिता के सामने ऑटो चालक ने बच्ची को किया अगवा, पहुंचा जंगल, हुई धुनाई

Wed, 19 Dec 2018 04:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

एक ऑटो चालक ने दिव्यांग व्यक्ति के पास से उसकी छह साल की बच्ची का अपहरण कर लिया। दुष्कर्म की नीयत से हापुड़ मार्ग के जंगल में ले गया और शराब पीकर बच्ची की पिटाई की। इसी दौरान आसपास के लोग वहां पहुंच गए और ऑटो चालक की धुनाई कर दी। बच्ची को सकुशल बरामद कर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग व्यक्ति अपनी पांच व छह वर्ष की दो बेटियों का इलाज कराने के लिए गाजीपुर दिल्ली में बहन के यहां आए थे। सोमवार शाम इलाज के बाद दिल्ली से लालकुआं पहुंचे।

यहां से उन्हें हापुड़ के लिए बस पकड़नी थी, लेकिन बस नहीं मिली। एक ऑटो चालक ने करीब साढ़े पांच बजे उन्हें ऑटो में बैठा लिया और हापुड़ छोड़ने की बात कही। डासना पहुंचने पर चालक ने दिव्यांग व्यक्ति को ऑटो से उतार दिया।
विज्ञापन


उसकी छोटी बेटी पिता के साथ उतर गई, लेकिन चालक बिना किराया लिए ही छह साल की बेटी को लेकर हापुड़ की ओर फरार हो गया। पीड़ित ने शोर मचाया और अपने साले को फोन पर सूचना दी।

विज्ञापन

कुछ देर में पीड़ित अपनी छोटी बेटी के साथ मसूरी थाने पहुंचा। पुलिस ने सूचना वायरलेस पर फ्लैश कर दी। इसी दौरान नाहल गांव के दो लोग बाइक से जेल रोड से जा रहे थे। नाहल झाल के पास सुनसान जगह पर ऑटो खड़ा देखकर वे रुक गए।

वहां ऑटो चालक शराब पीकर बच्ची के साथ मारपीट और छेड़छाड़ कर रहा था। टोकने पर आरोपी घबरा गया। उसमें से एक युवक ने 100 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर शाम सात बजे मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोचा और नाबालिग को सकुशल छुड़ा लिया।

एसएचओ मसूरी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी ऑटो चालक ने अपना नाम विरेंद्र निवासी पिलखुवा बताया है। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद पिता को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें