नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक टल गई है। 26 मई को होने वाली बैठक अब दो जून को प्रस्तावित की गई है।
बैठक टाले जाने की वजह एजेंडा तैयार न हो पाना बताया जा रहा है। एजेंडा तैयार होने के बाद शासन को भेजा जाता है। वहां से विभागों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।
समय कम होने के कारण यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही। इस बार के एजेंडे में आवंटन दरें तय होनी हैं। साथ ही 2014-15 के लिए तय बजट में से अब तक हुए खर्च का लेखा-जोखा भी पेश किया जाना है।