प्रशिक्षण शिविर के बाद खड़े भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य औरंगजेब ने कहा कि हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत पैदा करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि आरएसएस नफरत नहीं देश भक्ति का पाठ पढ़ाती है।
उन मजहब के लोंगो को गले लगाती है जो देशभक्ति की बात करते हैं। आरएसएस का किसी मजहब से नहीं बल्कि की राष्ट्र की मजबूती और देशभक्ति से लेना-देना है। नूंह मेवात निवासी औरंगजेब शुक्रवार को सूरजकुंड में चल रहे चार दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने आए थे।
अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने कहाकि वर्ष 1993 में आरएसएस की विचारधारा से जुड़े और संघ की शाखाओं में जाने लगे। पिछले 23 वर्षों में मुझे आरएसएस को जानने और समझने का मौका मिला।
आरएसएस के प्रमुख रहे केसी सुदर्शन से प्रेरणा लेकर संगठन के लिए काम करना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि हर मजहब के लोग पहले हिदुस्तानी हैं। मुस्लिमों को भी हिंदुस्तानी होने का गर्व है। कुछ समाज के ठेकेदार हिंदू और मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशिक्षण शिविर में उनके साथ विशेष आमंत्रित सदस्य तैयब हुसैन और जाहिद भी हिस्सा लिया।