पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के बाद दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आतंकी हमले की आशंका है। इसको देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया जा रहा है।
इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह और प्रधानमंत्री के रूट पर लगने वाले कैमरों की संख्या में इजाफा किया गया है। इसके अलावा करीब 700 कैमरों से समारोह की सुरक्षा पर नजर रखी जाएगी।
बता दें कि सुरक्षा के मद्देनजर इस बार करीब 200 ज्यादा कैमरे लगाए जा रहे हैं। उत्तरी जिला डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की परेड को चाक चौबंद किया जा रहा है।