फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू हिंसा मामला - डीयू की छात्रा की अब ऑडियो वायरल, पुलिस ने भेजा नोटिस

Mon, 13 Jan 2020 10:48 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
jnu violence - फोटो : Social Media
विज्ञापन
वायरल वीडियो में जेएनयू में डंडा लेकर दिखाई दे रही युवती दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कॉलेज की छात्रा है। अब इस छात्रा का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में छात्रा से उसका एक सीनियर पूछ रहा है कि वह मुनिरका की तरफ क्या कर रही है तो छात्रा का कहना था कि किसी को कुछ बताना मत। उसका जेएनयू का वीडियो वायरल हो रहा है। कुछ बताने पर उसकी पहचान हो जाएगी। 
विज्ञापन


एसआईटी के पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोमल शर्मा नाम की छात्रा दिल्ली विश्विद्यालय के पास स्थित मौरिस नगर के विजय नगर में रहती है। वह यहां एक पीजी में  रहती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी छात्रा का पीजी का पता नहीं मिला है। पुलिस ने उसके कॉलेज में नोटिस भेज दिया है। हालांकि कोमल शर्मा का मोबाइल पिछले शानिवार से ही बंद आ रहा है।  

स्टिंग ऑपरेशन के बाद नाम सामने आए आरोपियों का मोबाइल बंद-

स्टिंग ऑपरेशन में दिखाए गए आरोपी अक्षत अवस्थी व रोहित शाह से भी पुलिस का संपर्क नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों को नोटिस जारी किया था। एसआईटी अधिकारियों के अनुसार दोनों के मोबाइल बंद आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह अन्य आरोपियों से इसी सप्ताह पूछताछ की जाएगी-

अपराध शाखा के एसआईटी ने सोमवार कोई आइसी घोष, पंकज मिश्रा व भास्कर विजय से पूछताछ की थी। छह अन्य आरोपियों से इसी सप्ताह पूछताछ की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें