फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कवि सम्मेलन में झूम उठे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। कवि वेणु संस्था के तत्वावधान में मुक्तधारा ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि दिनेश रघुवंशी ने अपनी मां को समर्पित भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को भावुक किया। वहीं, कुशल दौनेरिया ने अपनी शायरी से समां बांधा। धरमवीर धरम की ओजस्विता से परिपूर्ण कविताएं सुनाईं। वहीं, आशीष द्विवेदी ने भी खूब सराहना बटोंरी। मंच संचालन नीलमणि झा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राकेश निखज उपस्थित रहे। वहीं डीआरडीओ के असिस्टेंट डायरेक्टर कुनाल भूषण की भी उपस्थिति रही। संस्था की संस्थापक पारुल मनचंदा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, कि संस्था भविष्य में भी साहित्य के प्रति इसी प्रकार समर्पित रहकर देशभर में साहित्यिक आयोजनों के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें